जागरूकता रैली निकली
धमतरी। स्वच्छता पोषण समिति सेहराड़बरी के तत्वावधान में प्राथमिक शाला में मलेरिया रोको अभियान का आयोजन किया गया। प्रायमरी, मिडि़ल स्कूल के छात्रों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। सरपंच शिवकुमार साहू, एचएम देवलाल साहू, गोविंदराम साहू ने गड्ढों में मिट्टीतेल डालकर जागरूकता का संदेश दिया। एएनएम आरके भतपहरी ने मलेरिया से बचाओं की जानकारी दी।