पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताड़ना हत्या, पति सास पुलिस गिरफ्त में

प्रताड़ना हत्या, पति सास पुलिस गिरफ्त में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलारतराई का मामला, घर में मिली थी नवविवाहिता की लाश

भास्करन्यूज|धमतरी

अर्जुनीथानान्तर्गत ग्राम कलारतराई में छह दिन पूर्व 12 सितंबर को नवविवाहिता पेमीन बाई साहू की जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की पति पूरन लाल एवं सास उत्तराबाई साहू को धारा 304 बी, 34 के तहत गिरफ्तार किया है।

विवेचनाधिकारी डी एस पी भारतेन्दू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आग में जलना बताया गया है। घटनास्थल की पड़ताल एवं इससे जुड़े तथ्यों के मुताबिक पेमिन बाई ने स्वयं के शरीर पर आग लगाकर आत्महत्या की है।विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार पति सास की प्रताड़ना से त्रस्त होकर पेमिन बाई ने आत्मघाती कदम उठाया। लिहाजा दोनो के खिलाफ प्रताड़ना हत्या का मामला दर्ज कर पति पूरणलाल एवं सास उत्तराबाई साहू को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि घटना के बाद मृतका के पिता नारायण साहू एवं चाचा रामदयाल ग्राम मुजगहन निवासी ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में मामला दहेज हत्या नही बल्कि प्रताड़ना हत्या निकला।

चरित्रपर करता था शक

पुलिसने बताया कि पेमीन बाई एवं पूरण की शादी छह माह पूर्व अप्रेल में हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका का पति उसके चरित्र पर शक करने लगा और आए दिन उसके साथ गाली-गलौज मारपीट किया करता था। वहीं उसकी सास भी ताने देकर और गाली गलौज कर प्रताड़ित किया करती थी। अत: घटना के लिए पति सास को जिम्मेदार माना गया है।

कैसेहुई थी घटना

12सितंबर को परिवार के लोग खेत बाजार गए थे। तब शाम 4 बजे पेमिन बाई ने घर में अपने शरीर पर मिट्‌टी तेल डालकर आग लगा ली, जिससे घटना स्थल पर ही उसकीे मौत हो गई। घर से घुंआ उठते देख लोग पहंुचे तब इसकी जानकारी हुई पश्चात पुलिस को खबर किया गया।

काशबेटी को छाेड़ा होता

इसघटना से पेमिन के मायके वाले खूब पछता रहे है। वे कह रहे हंै कि काश पेमीन को उसके ससुराल पहुंचाया होता, तो उसकी जान भी नही जाती। वह शादी के दो माह बाद की मायके वापस लौट आई थी, समझाकर उसे वापस पहुंचाया गया। हाल ही में वह तीजा त्यौहार के लिए मायके आई थी जिसे घटना के सप्ताह भर पहले ससुराल भेजा गया था।

सुबह-सुबहहुई गिरफ्तारी

पुलिसकी टीम सुबह-सुबह ही कलारतराई पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों के घर के पास भीड़ लग गई थी इसलिए पुलिस ने पूछताछ बयान लेन