पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां ने दो बच्चों के साथ पीया जहर

मां ने दो बच्चों के साथ पीया जहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| मानसिकरुप से परेशान मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना में 8 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि मां और एक मासूम जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। घटना सोमवार को शाम 6 बजे की है। अर्जुनी थानातंर्गत ग्राम दरगहन निवासी देवकी बाई (30) पति प्रीतम साहू अपने दो बच्चे युवराज (8) हसीना (2) के साथ घर में ही जहर पी लिया। शाम को काम से लौटने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। तो सभी अचम्भित हो गए, और तीनों को संजीवनी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां और दो वर्षीय बच्ची जिंदगी और मौत से जुझ रही है।