पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों के तय हो चुके सिंगल नाम

पार्षदों के तय हो चुके सिंगल नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी के प्रथम महापौर के लिए कांग्रेस-भाजपा में हो रहा मंथन, पैनल में भाजपा के तीन, कांग्रेस के पांच नाम।

भास्करन्यूज|धमतरी

नगरीयनिकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही कांग्रेस-भाजपा के महापौर दावेदारों की धड़कने बढ़ गई है। भाजपा पार्षदों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। पार्टी ने विभिन्न वार्डों के लिए सिंगल नामों की सूची बनाई है। जारी करने की औपचारिकता बस बाकी है। जबकि कांग्रेस में अभी भी पार्षदों को लेकर एका नहीं बन पाया है। सत्ता-संगठन के नेताओं के सुर अलग-अलग है।

धमतरी में पहली बार महापौर के लिए चुनाव हो रहा है इसलिए ज्यादा बेताबी इसके दावेदारों में है। दोनों दलों के पर्यवेक्षक नामों का पैनल प्रदेश कार्यालय को भेज चुके हैं। दोनों ही दलों में महापौर के दर्जनभर दावेदार हैं लेकिन अब उन्हीं लोगों को पैनल में शामिल किया गया है जो पार्टी की नजर में सबसे बेहतर है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने महापौर के लिए पैनल में पांच नाम भेजे हैं। इनमें पहला नाम सरिता दोशी का है। श्रीमती दोशी पूर्व विधायक स्व. जयाबेन परिवार से हैं। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी में सर्वाधिक समर्थन मिल रहा है। पैनल में शीला ठाकुर, कामिनी कौशिक,डा रेहाना कदीर, प्रभा श्रीवास्तव के नाम भी है। भाजपा के पैनल में तीन नाम भेजा गया है। इनमें कल्पना रणसिंह, सरला जैन, अर्चना चौबे शामिल हैं।

इनके अलावा प्रमुख दावेदारों में अंजलि दुबे, अनिता अग्रवाल, पार्वती वाधवानी के नाम शामिल हैं। महापौर के लिए पहला चुनाव है। इस कारण यहां की जनता जितनी उत्सुक है, उतने ही बेताब राजनीतिक दल हैं। पहली बार में ही यह पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है, और महिला नेत्रियों को दावेदारी का मौका मिला है। अवसर सामने है तो दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस में छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता महापौर की कतार में हैं। बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रोजेक्ट करने का दौर भी जारी है। इस सबके बीच अलग-अलग मंथन, चर्चा भी हो रही है।

इन दावेदारों मंे से कोई अपनी राजनीतिक विरासत के माध्यम से, तो कोई पार्टी में योगदान के सहारे टिकिट मांग रहा है। पार्टी स्तर पर समर्थन जुटाने का दौर भी खूब चल रहा है। दलीय नेताओं में इस बहाने गुटबाजी सामने रही है तो नेत्रियां पार्टी पदाधिकरियों, सत्ताधीशों, वरिष्ठों में मेल मिलाप कर दावा ठोंक रही हैं। राजनीतिक बि