शिविर में स्वच्छता का संदेश
रासेयोइकाई शाउमा विद्यालय सिंगपुर का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम मुड़केरा में आयोजित था। शिविर में स्वयं सेवकों ने गांव की गलियों, पेयजल स्थलों, सार्वजनिक भवनों, नालियों तथा निर्मला घाट की साफ सफाई की। पेयजल की सहज उपलब्धता कराने तथा शौचालय निर्माण करने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। प्रभातफेरी, जनसंपर्क, बौद्धिक परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य, स्वच्छता, अंधविश्वास उन्मूलन की जानकारी दी गई। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम साहू, आदि उपस्थित थे।
नियंत्रणकक्ष में लगी ड्यूटी
धमतरी|जिलाखाद्य अधिकारी बीएस कोर्राम ने खाद्य निरीक्षक कल्पना साहू, आस्था गौतम एवं चन्द्रकांत जलहरे को प्राप्त शिकायत एवं सुझाव का विवरण दर्ज कर निराकरण के लिए पहल करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्राप्त शिकायत एवं सुझाव प्राप्त करने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।