कालेज के स्पोर्ट्स कक्ष में ताला
स्पोर्ट्स कक्ष में ताला लगने के कारण छात्राें को हाे रही असुविधा।
भास्करन्यूज| धमतरी
कालेजके बंद कमरे को खुलवाने खेल सामाग्री उपलब्ध करने की मांग को लेकर कालेज छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने जल्द से जल्द मांगों के समाधान की मांग की। छात्र मो. अनवर, सूर्यकांत, दीपक पांडे, दिनेश , अजय साहू, सौरभ गुप्ता, साजिद अली, टिकेश साहू, यशवंत चंद्राकर, वाकर अहमद, ओमप्रकाश सिन्हा, निलेश, गोविंद साहू ने बताया कि कालेज में खेल हाल है, लेकिन खेल सामग्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण सालों से ताला जड़ा हुआ है। भवन का ताला खुलवाकर खेल सामग्री की व्यवस्था की जाए। कालेज परिसर में वाईफाई की सुविधा, बाउंड्रीवाल ,सुरक्षा गार्ड ,विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र- छात्राओं की सूची तैयार कर परिसर में चस्पा करने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि 10 सितंबर को कालेज प्राचार्य के पास समस्याओं को लेकर मांग किया गया लेकिन आज तक आश्वासन में ही काम चलता रहा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों का जल्द समाधान करने की मांग छात्राओं ने की।
धमतरी. कालेज के छात्रों ने कलेक्टर से खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।