पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाईवे में पुराने ढर्रे पर रूक रही बसें

नेशनल हाईवे में पुराने ढर्रे पर रूक रही बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनमानी से बाज नहीं रहे आपरेटर, फिर चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था।

भास्करन्यूज |धमतरी

बसआपरेटरों की मनमानी के सामने ट्रैफिक पुलिस भी बौना साबित हो रही है। हाईवे में बस आपरेटर मनमानी करते हुए पुराने ढर्रे पर वाहन खड़ी कर रहे हैं। हाईवे में बस खड़ी होने से दुर्घटना की आंशका बनी हुई है।

हाईवे में ट्रैफिक सुधार के नाम पर औपचारिकता ही निभाई जाती है। कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही। शहर के प्रवेश द्वारा से लेकर अंतिम छोर तक जगह-जगह बस आपरेटरों की मनमर्जी चल रही है। जहां जगह मिले, बस वही खड़ी कर यात्रियों को बिठाया जा रहा है।

एक तरह से कहा जाए तो बस आपरेटर को ट्रैफिक पुलिस ने खुली छूट दे रखी है। शनिवार को हाइवे में एक बार फिर अनहोनी होते-होते रह गई।

बस आपरेटर यात्री बिठाने के चक्कर में सोरिद के पास बस को बीच रोड में रोकने का प्रयास किया और बाईक चालक को ठोकर मारते बाल-बाल बची। लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रैफिक पुलिस के निष्क्रिय होने से लोगों को रोज दो-चार होना पड़ रहा है।

धमतरी. हाईवे में फिर से सफेद पट्‌टी को क्रास कर खड़ी होने लगी वाहने।

नियमों का पालन नहीं हो पा रहा

बदहालयातायात को पटरी में लाने के लिए ट्रैफिक विभाग में जवानों की संख्या तो बढ़ाई गई ,लेकिन जवान अधिकांश समय ड्यूटी से नदारद रहते हंै। पुराना बस स्टैंड के पास यात्री बस अधिक समय तक रूके,इसके लिए दो ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी बस आपरेटर मनमानी करते हैं और मनमर्जी करते हुए रोककर सवारी भरते हैं।