पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन के लिए लगा रेला

नामांकन के लिए लगा रेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामांकनफार्म बिक्री के साथ ही शहरी सत्ता को ले घमासान मचने लगा है। वार्डों से थोक के भाव में दावेदार सामने आने लगे हैं। पार्टी द्वारा अिधकृत प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही अिधकृत चेहरे सामने आएंगे।

कलेक्टोरेट में आवक-जावक शाखा से नामांकन फार्म की बिक्री हो रही है। दो दिन में 60 फार्म बिक चुके हैं। महापौर के तीन तथा पार्षद पदों के 57 नामांकन फार्म बिक चुके हंै। पहले दिन 35 तथा दूसरे दिन 25 फार्म बिके हैै। मंगलवार को पार्षद पद के लिए जोधापुर के लिए संध्या मेश्राम, सुंदरगंज वार्ड से वहीदा खोखर, पोस्टआफिस से शांतिलाल बैद, राजेश ठाकुर, रामपुर वार्ड से शांति यादव, रामसागर पारा से शैलेन्द्र दीवान, महात्मा गांधी वार्ड से हेमलाल निर्मलकर, किरण सोनकर, जागेश्वरी सोनकर ने फार्म खरीदे हैं। इसी तरह शीतलापारा वार्ड से सूरज, भगतलाल धृतलहरे, रामूराम नाग, सदर दक्षिण से केन्द्रकुमार पेंदरिया, मंहतघासीदास वार्ड से शिवओम नाग, जालमपुर से रेखा शांल्डिय, साल्हेवारपारा से प्रतिमा कोसरे, कोष्टापारा से नारायण यादव, बांसपारा से नम्रता पवार, बठेना पारा से हरीश ध्रुव, हटकेशर से पूर्णिमा पटेल, रिसाईपारा से मदन नेवारे, अामापारा के लिए हितेश रायचुरा तथा महापौर के लिए कामिनी ठाकुर ने फार्म खरीदा है।