- Hindi News
- हाईवे में फिर छात्र की मौत, लोगों में आक्रोश
हाईवे में फिर छात्र की मौत, लोगों में आक्रोश
धमतरी.दुर्घटना की खबर लगते ही बठेना वार्ड से बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंचे।
नेशनल हाईवे फिर खून से लाल हुआ, दो दिन में दो छात्रों की हुई मौत।
भास्करन्यूज| धमतरी
शहरक्षेत्र में नेशनल हाईवे में मौत का सिलसिला फिर शुरु हो गया है। दो दिन के भीतर दुर्घटनाओं में दो छात्रों की मौत हो गई। मंगलवार शाम अर्जुनी मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार छात्र को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार को शाम लगभग 5.30 बजे की है। बठेना वार्ड निवासी लक्की उर्फ मितेश (18) पिता सुशील सिन्हा कक्षा 12वीं का छात्र है। वे अपने बाईक क्रमांक सीजी 05 यू 0531 से घर जा रहा था।
इस दौरान पीछे से रहे ट्रक ने छात्र को चपेट में ले लिया। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। छात्र की दर्दनाक मौत से लोगों में आक्रोश रहा। बड़ी वाहनों की रफ्तार पर पुलिस की लगाम नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व 8 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में मेनोनाईट के कक्षा 12वीं के छात्र दिशांक दादर को ट्रेक्टर ने चपेट में ले लिया था। उसकी भी मौके पर मौत हो गई थी। शहर में हो रही लगातार सड़क दुर्घटना और मौत से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
कबबनेगा बायपास
शहरमें आए दिन सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगांे का कहना है कि शहर विकास हो या हो, सड़क दुर्घटना में अंकुश तभी लगेगा जब बायपास बन जाएगा। शासन बायपास को तवज्जों ही नहीं दे रहा। जिसका खामियाजा राहगीरों के साथ छात्र-छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।