- Hindi News
- सिंगिंग और ग्रुप डांस में बच्चों ने बिखेरी छटा
सिंगिंग और ग्रुप डांस में बच्चों ने बिखेरी छटा
सिंगिंग डांसिंग स्पर्धा में स्कूली छात्रा-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
भास्करन्यूज |धमतरी
बच्चोंमें छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए मंगलवार को कलर्स इंटर स्कूल सिंगिंग डांसिंग स्पर्धा का आयोजन स्काय ग्रुप ने गुजराती समाज भवन में किया। स्पर्धा मेंं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी सोलाे सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, सोलो डांस ग्रुप डांस के माध्यम से मंच पर छटा बिखेरते रहे। सदस्य सुष्मिता मुखर्जी ने बताया कि बच्चों में छुपी कला को निखारने के लिए स्पर्धा का आयोजन किया गया है।
सिंगिंग डांसिंंग कार्यक्रम में शहर के लगभग 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर मंच पर प्रदर्शन किया। डांस ग्रुप में 15, एकल गायन में 62, ग्रुप डांस में 10 सोलो डांस में 5 प्रतिभागी शामिल हुए थे। चयनित प्रतिभागी फायनल में प्रदर्शन करेंगे।
धमतरी. गुजराती समाज भवन में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।