पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक की मौत

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातार

भास्कर

धमतरी. पंेडरवानी के युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीण।

अनदेखी से हो रही अकाल मौत

गांव-गांवमें झाेलाछाप डॉक्टर चिकित्सक बनकर उपचार कर रहे। जिले में नर्सिंग होम एक्ट भी लागू हाे चुका है, फिर भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। लाेग सस्ते के फेर में यहां इलाज कराकर अकाल मौत का शिकार हो रहे। जिला प्रशासन कार्रवाई का निर्देश जारी कर भूल रहा। स्वास्थ्य विभाग घटना के इंतजार में रहता है। कार्रवाई के लिए हाइकोर्ट के आदेश पर जिला ब्लाक स्तर पर कमेटी बनाई गई है, लेकिन जांच भी नहीं हो रही।

झाेलाछाप डॉक्टरों पर नहीं हो रही कार्रवाई, जिला प्रशासन कागजी घोड़ा दौड़ा रहा।

भास्करन्यूज| धमतरी

जिलेमें थोक के भाव में झोलाछाप डाक्टर हैं। जिला प्रशासन झाेलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई का सिर्फ निर्देश दे रहा, जबकि लोग ईलाज कराकर मौत को दावत दे रहे हैं। मंगलवार रात ग्राम पेंडरवानी के एक व्यक्ति की मौत हो गई।ग्राम पेंडरवानी निवासी भूपेन्द्र साहू (35) पिता अशोक साहू सर्दी, बुखार का उपचार गांव के ही झाेलाछाप डॉक्टर से करा रहा था। 3-4 दिन से भूपेन्द्र का उपचार चल रहा था। मंगलवार रात उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई। परिजन उसे संजीवनी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाए, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों का कहना है कि गांव के डॉक्टर की दवा से ही शायद मौत हुई है। सर्दी- खांसी से मौत हो जाने से वे भी अचंभित हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में दो हजार से अधिक अपंजीकृत डॉक्टर गांवों शहरी क्षेत्रों में लोगों का उपचार कर रहे। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है।

दोदिन में दूसरी मौत

गांवके उपसरपंच ओंकार साहू ने कहा कि गांव के झोलाछाप डॉक्टर का नाम, डिग्री आदि का बोर्ड नहीं टंगा है। बोर्ड में भी डॉ साहू लिखा है। किराए के मकान में अस्पताल चल रहा है। रजिस्ट्रेशन है भी या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं है। दो दिन में झोलाछाप डॉक्टर के ईलाज से दूसरी मौत हुई।

पीएमरिपोर्ट का इंतजार

^पेंडरवानीमें गांव के डॉक्टर से ईलाज करवाने के दौरान एक व्यक्ति के मौत की खबर मिली है। सर्दी-खांसी का उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण पता चल पाएगा। बीकेसाहू, सीएमओधमतरी