- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों ने रूद्री में किया धरना प्रदर्शन
शिक्षाकर्मियों ने रूद्री में किया धरना-प्रदर्शन
छग शिक्षाकर्मी संघ ने रूद्री में किया धरना प्रदर्शन, पढाई हुई प्रभावित।
भास्करन्यूज |धमतरी
30सूत्रीय मांगों को लेकर छग शिक्षाकर्मी संघ से जुड़े शिक्षाकर्मियों ने रूद्री में धरना प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर मंच से हुंकार भरी गई। धरना के चलते अधिकांश स्कूलों में पढाई प्रभावित रही।
क्रमोन्नति आदेश पूर्ववत रखने, शिक्षाकर्मियों का शासकीय शिक्षक के पद पर संविलियन करने, एक वर्ष के लिए एक वार्षिक वेतन वृद्धि देने, नगरीय निकाय के शिक्षक पंचायत संवर्ग के लिए अंशदायी पेंशन कटौती योजना का आदेश जारी करने सहित अन्य मांगों को ले शिक्षक स्कूल छोड़ धरने पर रहे।
रूद्री सिचाई विभाग के मैदान में तंबू गाड़कर शिक्षकों ने मंच से अपनी मांगे रखी। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद कलेक्टर के नाम मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
कईस्कूलों में पढ़ाई नहीं
शिक्षाकर्मियोंके धरना के चलते अधिकांश स्कूलों में अध्यापन कार्य प्रभावित रहा। जिन स्कूलों में सिर्फ शिक्षाकर्मी पदस्थ थे वहां अध्यापन नहीं हो पाया। जहां एकाध शिक्षक थे वे भी बराबर अध्यापन का जिम्मा नहीं संभाल पाए। मध्यान्ह भोजन के बाद कई स्कूलों में पढ़ाई ही नहीं हुई।
धमतरी. सिचाई विभाग के मैदान में धमतरी ब्लाक के शिक्षाकर्मियों ने बोला हल्ला।
धरना में उपस्थिति कम
छगशिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष भूषणलाल चंद्राकार ने कहा कि उनके संघ में धमतरी ब्लाक में लगभग 1100 सदस्य हैं। सभी बीईओ दफ्तर में अवकाश के लिए आवेदन देकर धरना में शामिल हुए। धरना स्थल में उतनी भीड़ नहीं दिखी। अध्यक्ष ने कहा कि धरना को समर्थन सबने दिया है। धरना स्थल में 370 शिक्षकों के हस्ताक्षर है। लगभग 450 शिक्षक पहुंचे हैं। आंदोलन को लेकर सभी सदस्यों ने आवेदन दिया है।