डांस में दिखा उत्साह
धमतरी| शासकीयबालिका श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों में उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने ड्राईंग, नृत्य, क्विज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हेमल दोशी, जागृति दोशी, सुमित्रा अग्रवाल, यशोदा चंद्राकर, मनीषा साहा, मनीषा जायसवाल, रश्मी श्रीवास्वत आदि उपस्थित थीं।