- Hindi News
- 10 दिसंबर से नामांकन फार्म जमा होने लगेंगे
10 दिसंबर से नामांकन फार्म जमा होने लगेंगे
रिटर्निंगआफिसर नगर पंचायत कुरुद ने बताया कि छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के संशोधित आदेश 5 दिसम्बर के अनुसार नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2014-15 के लिए अध्यक्ष एवं पार्षद पद के निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र 10 से 17 दिसम्बर तक 10:30 बजे से 3 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग आफिसर नगर पंचायत कुरुद कार्यालय में निर्धारित प्रारुप में आवेदन प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिला करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे वांछित नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु तहसील कार्यालय के नायब नाजिर शाखा कुरुद से निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त कर सकते हंै। इसी प्रकार मतदाता सूची की प्रतिलिपि प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीद्वार निर्धारित शुल्क की राशि जमा कर तहसील कार्यालय कुरुद से प्राप्त कर सकते हैं। सभा एवं रैली हेतु अनुमति प्राप्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी कुरुद के कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पेश कर सकते हैं।
उजाड़हो गया गार्डन
धमतरी|रूद्रीबरॉज के दोनों तरफ बनाए गए गार्डन देखरेख के अभाव में उजड़ गए हैं। पानी के अभाव में फूल-पौधे सूख गए हंै। जंगली घास उग आए हैं।