पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के कई वार्डों में गहराया पेयजल संकट

शहर के कई वार्डों में गहराया पेयजल संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम बनने के बाद भी शहरवासियों को नही मिल रही सुविधा, टैंकर आते ही पानी के लिए मच जाती है होड़।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरपालिका को निगम का दर्जा तो मिल गया, लेकिन शहरवासियों को सुविधा नही मिल रही है। ननि के अधिकारी वार्डो में पेयजल संकट दूर होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अब भी कई ऐसे वार्ड हंै जहां पानी की किल्लत है। कई वार्ड में तो टैंकर पहुंचते ही लोग टूट पड़ते हैं।

शहर के कुछ वार्ड आज भी पेयजल की समस्या से परेशान हंै। वे पहले गर्मी और बारिश में पानी की समस्या से जुझते रहे, अब ठंड के मौसम में भी दिक्कत हो रही है। शहर के कोष्टापारा, दानीटोला, विंध्यवासिनी, जालमपुर समेत ऐसे कई वार्ड हंै, जहां पेयजल की समस्या है। कोष्टापारा में नंदी चौक ढाल में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत है। कोष्टापारा निवासी सुशीला बाई, चन्द्रिका, दुर्गा बाई, पुरूषोत्तम, प्रभा बाई का कहना है कि पेयजल की शिकायत है।

नगर पालिक निगम ने वार्ड में पाईप लाईन का विस्तार तो कर दिया, लेकिन नल से बूंद भर पानी नही रहा। टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेेकिन नगर निगम के अधिकारी के कानों में जू तक नहीं रेंग रही। वे सिर्फ दफ्तर में बैठकर समस्या दूर होने का दावा कर रहे हैं।

समय पर टैंकर की भी व्यवस्था नही करते। लोगों को पानी के लिए हैंडपंप या फिर मोटर पंप पर आश्रित होना पड़ता है।

टोटीका अभाव

शहरके कई सरकारी नलों में टोटी का अभाव है। ऐसे में हजारों लीटर पानी की बर्बादी रोज हो रही है। साल्हेवारपारा में पाईप लाईन कनेक्शन में टोटी नहीं है। जहां सुबह-शाम पानी व्यर्थ बहते रहता है। वार्ड के लोग निगम में टोटी लगाने की मांग भी कर चुके हंै, इसके बाद भी बर्बादी पर ध्यान नहीं दिया गया।

नहीं रहा पानी

साल्हेवारपाराकी महिलाएं नगर निगम कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि उनके घराेें में नल कनेक्शन लगा था। उनके बाद पुराने नल को काटे बगैर भागीरथी नल कनेक्शन लगा दिया गया। पूर्व में लगे नलों से पानी नहीं रहा है फिर भी वहां से बिल भुगतान के लिए नोटिस दी जा रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों से मांग की है कि पूर्व के नल कनेक्शन को काटा जाए।

धमतरी. सुबह शाम वार्डो में पानी भरने के लिए लग रही लंबी कतार।