जर्जर भवन पर नगर निगम मेहरबान
शहर में जगह-जगह भवन निगम के काम्पलेक्स जर्जर, खतरे में लोग।
भास्करन्यूज |धमतरी
जर्जरभवनों को ढहाने कई बार निगम नोटिस जारी कर चेतावनी दे चुका। चेतावनी के बाद निगम और दुकानदारों में ऐसी सेटिंग होती है कि फिर कार्रवाई ठंडे बस्ते में चले जाती है। बालक चौक स्थित नगर पालिक निगम की काम्पलेक्स का यही हाल है। पूर्व में भी यहां के दुकानदारों को दर्जनाें बार नोटिस जारी किया जा चुका है। काम्पलेक्स के सामने बोर्ड में बाकायदा निगम ने लिख दिया है कि भवन अति जर्जर है। खतरे को भांपने के बाद भी निगम बिल्डिंग ढहाने में रूचि नहीं दिखा रहा। उक्त बिल्डिंग को जर्जर घोषित िकए चार साल से अधिक हो गए। आज तक निगम कागजों में ही व्यवस्था बना रहा। एक बार ताे निगम की टीम भी पहुंची थी, लेकिन टीम को बैरंग लौटना पड़ा। तेज हवा बारिश के दौरान छत लेंटर की पपडि़यां गिरती है। अनदेखी से भवन की हालत आज बेहद खराब स्थिति में है। अधिकारी लगातार खतरे को नजर अंदाज कर रहे हैं।
धमतरी. बालक चौक स्थित नगर निगम के जर्जर काम्पलेक्स को आजतक नहीं ढहाया जा सका।
काम्पलेक्सों की हालत खराब
शहरमें निगम के दर्जनभर से अधिक काम्पलेक्स हंै। जहां 100 से अधिक दुकानें लगती है। शहर के भीड़ वाले मार्केट में स्थित निगम काम्पलेक्सों का बुरा हाल है। बस स्टैंड के पास स्थित काम्पलेक्स की भी हालत जर्जर होते जा रही है। कई जगह दरार गई है। लेंटर से पपड़ी गिर रही है। रामपुर वार्ड स्थित काम्पलेक्स उपयोग बगैर ही जर्जर हो गया।
अलगसे टीम गठित की गई
अतिक्रमणहटाने एवं बिल्डिंग ढहाने के लिए निगम में एक दल का गठन हुआ है। वार्डो के ठेले आदि हटाने से लेकर ढहाने का काम इसी टीम से लिया जाता है। उक्त काम्पलेक्स के व्यापारियाें से अधिकारियों की ऐसी सेटिंग है कि कार्रवाई आज तक नहीं हुई। इसी तरह के हालत शहर के अन्य निजी भवनों एवं दुकानों की है,जो आम नागरिकों के लिए अक्सर खतरे की घंटी बजाते रहता है। लोेग भी कई बार जर्जर भवनों को गिराने की मांग कर चुके है।