पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीदी में रोड़ा बन रहे कम्प्यूटर

धान खरीदी में रोड़ा बन रहे कम्प्यूटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारीसमिति अध्यक्ष संघ जिला धमतरी अध्यक्ष निर्मल चंद्राकर ने धमतरी जिले के किसानों से अपील की है कि जब तक डाटा नहीं डाले जाते तब तक 10 क्विंटल एकड़ के दर से विक्रय करने के लिए सहकारी समिति मंे लाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी वर्ष 2014-15 में छ.ग. सरकार द्वारा 10 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया था, लेकिन किसानों एवं किसान संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार द्वारा 15 क्विंटल धान खरीदी का आदेश तो दे दिया गया, लेकिन सहकारी समितियों के कम्प्यूटरों में पटवारी अनावरी के हिसाब से खरीदी का डाटा अलग अलग गांव को अलग अलग धान उत्पादन की रिपोर्ट के आधार पर खरीदी करने का रिपोर्ट बता रहा है। किसान सहकारी समिति में 15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान सहकारी समितियों में ला रहे हैं, लेकिन समितियों में धान 10 क्विंटल के हिसाब से खरीदी करने की मजबूरी है।

सरकार की गलत नीति का दंड किसानों को मिल रहा है अगर 10 क्विंटल से 15 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय किया है तो सहकारी समितियों के कम्प्यूटरो में 15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से डाटा डाल देना चाहिए। डाटा नहीं आने के कारण किसान एवं सहकारी समिति के कर्मचारी परेशान हो रहे हंै।