पंचायत सचिवों का कलम बंद आंदोलन कल से
धमतरी| अपनीविभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिव 11 फरवरी से आंदोलन पर जा रहे हैं। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छग के आव्हान पर जनपद पंचायत धमतरी के समस्त सचिव आंदोलन में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष घनश्याम साहू ने बताया कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। प्रशासन उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। पूर्व में भी मांगों को लेकर शासन को जगाने का प्रयास किया गया। उदासीनता के चलते अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय संघ ने लिया है। मांगों में सचिवों को वेतन भुगतान नीजि खाते में करने साथ ही भुगतान विसंगति को स्पष्ट करने, पंचायत विभाग के रिक्त पदो पर करारोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को यथावत रखते हुए पदोन्नति देने सचिवों के परिवार के न्युनतम योग्यता वालों को अनुकम्पा में चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति करने के अलावा पांच लाख रूपए का मुवाअजा स्वीकृत करने। वरिष्ठ वेतनमान वाले सचिवों को 9 हजार 300 से 34 हजार 800 रूपए वेतन तथा 4हजार 200 ग्रेड वेतन सहित पूर्ण पेंशन का लाभ देने, कनिष्ठ वेतनमान वाले सचिवों को 5 हजार 200 से 20 हजार 200 तक वेतन 2 हजार 400 रूपए ग्रेड पे देने का मांग शामिल है।