दावा-आपत्ति 19 फरवरी तक स्वीकार
धमतरी| एकीकृतबाल विकास परियोजना धमतरी शहरी एवं ग्रामीण में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन पत्रों की जांच के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची जारी कर दी गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक जारी सूची के आधार पर 19 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्र अरौद डुबान एवं सेहराडबरी आंगनबाड़ी सहायिका की सूची जारी की गई। इसी तरह परियोजना कार्यालय धमतरी शहरी में धमतरी स्थित विंध्यवासिनी वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की भर्ती की जानी है।