धूल से लोगों का जीना हुआ मुहाल
शहरवासियोंको धूल और गंदगी से मुक्ति नहीं मिल रही है। व्यस्तम मार्गो से यहां के नागरिक हलाकान हैं। सफर करने वाले अब आऊटरों का सहारा ले रहे हंै, लेकिन बाहरी मार्ग भी अब धूल से अछूते नहीं हंै। वाहनों के गुजरने से धूल का गुबार उठने लगता है। शहर के गोकुलपुर और विंध्यवासिनी वार्ड में इन दिनों सड़क निर्माण चल रहा है।
पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी एक किमी से कम दूरी का मार्ग अभी तक नहीं बन पाया है। कपिल देवांगन, भूपेन्द्र यदु, अजय यादव, गोलू विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार, रामचंद्र सेन, सुनीता बाई, कल्याणी यादव आदि ने बताया कि हमें दिन-रात धूल से दो चार होना पड़ रहा है। सड़क किनारे बैठे व्यवसायी और राहगीर इससे परेशान हैं अब तो गृहणियों को भी इससे दिक्कतें होने लगी है। सड़कों का धूल अब किचन और बेडरूम तक पहुंचने लगा है। खाद्य सामाग्री और कपड़े हो रहे खराबदेवकी बाई, शांतिबाई, अहिल्या आदि ने बताया कि धूल के कारण घर में रखे सभी खाद्य सामग्री और साफ कपड़े खराब हो रहे हैं। विंध्यवासिनी मंदिर से लेकर लक्ष्मी निवास तक इस मार्ग में सैंकड़ों घर और दुकानें हैं।
धूल को दबाने पानी नहीं डालते
इसमार्ग में पखवाड़े भर से काम चल रहा है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। कच्चे मार्ग में वाहनों के चलने से धूल का गुबार उठता है। सूखे धूल को दबाने पानी डालने का काम कर्मचारियों द्वारा कभी नहीं किया गया। आधे-अधूरे निर्माण कार्य का खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। रोड कब बनेगा इसे बताने वाला भी कोई नहीं है।
धमतरी. गोकुलपुर रोड़ में वाहनोंके गुजरने से धूल की आंधी उठती है।