टैंकर में घुसी बाइक, एक की मौत, एक घायल
पैदल चल रहे राहगीर को बाइक ने रौंदा, मकान से गिरेे युवक ने तोड़ा दम।
भास्करन्यूज |धमतरी
सोमवारका दिन हादसों का दिन रहा। शहर समेत जिला मुख्यालय से लगे ग्राम अछोटा अर्जुनी में पिछले 13 घंटे में तीन अलग-अलग हादसे हुए। तीनों हादसे में तीन लोगों की मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
भखारा थानातंर्गत ग्राम तर्रागोंदी निवासी गोदावरी बाई (45) पति श्यामलाल साहू अपने पुत्र टालसिंह साहू (25) के साथ बाईक क्रमांक सीजी 07 एटी 6832 से धमतरी रही थी। अर्जुनी मोड़ में तालाब के किनारे विपरीत दिशा से जा रही पेट्रोल टैंकर वाहन क्रमांक सीजी 07 सी 3236 ने अपनी चपेट में ले लिया।
घटना इतनी दर्दनाक थी कि बाईक वाहन के पहिया में घुसी, वहीं गोदावरी बाई के सिर में पहिया चढ़ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगोंं की भीड़ लग गई।
संजीवनी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने गोदावरी बाई को मृत घोषित कर दिया। टालसिंह का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। अर्जुनी पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी तरह अछोटा पुल के पास रविवार की रात लगभग 9.30 बजे अछोटा निवासी प्रेमप्रकाश (20) पिता शंकर लाल साहू को एक रफ्तार बाईक ने चपेट में ले लिया। हादसे में प्रेमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि बाईक चालक को उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया।
चैली से गिरा युवक, मौत
घटनासोमवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे सोरिद शांति चौकी की है। गणेश देवांगन का पुत्र अपने घर निर्माण कार्य देखने के लिए चैली में चढ़ा हुआ था। इस दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह जमीन में गिर गया। लोगों ने घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया है।
धमतरी. सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल चौकी पहुंचे।