पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में नगर निगम को पहले दिन ही मिला पच्चीस हजार का राजस्व

शिविर में नगर निगम को पहले दिन ही मिला पच्चीस हजार का राजस्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविरके बहाने बकायादारों से राजस्व वसूलने की कवायद में निगम जुटा हुआ है। पहले दिन ही निगम को 25 हजार से अधिक का राजस्व मिला। शिविर 9 से 25 फरवरी तक जारी रहेगा।

नगर निगम सोमवार से बकायादारों से राजस्व वसूलने के लिए वार्डों में शिविर लगा रहा है। पहले दिन हटकेशर, शीतलापारा लाल बगीचा वार्ड से शुरु किया गया। निगम के शिविर को वार्डवासियों ने ज्यादा महत्व नहींं दिया। नगर निगम के इशाक खान ने बताया कि शिविर में लोगों से संपत्ति, समेकित, जलकर, शिक्षा उपकर अन्य करों की वसूली की जा रही है। शिविर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय के निर्देश पर बकाया राजस्व वसूली के लिए लगाया जा रहा है।

अधिकको नोटिस

नगरनिगम के राजस्व प्रभारी डीके दुबे ने बताया कि जिन बकायदारों का पिछले दस साल से बकाया नहींं पटा है। ऐसे लोगों के लिए निगम से डिमांड नोटिस जारी किया जाएगा। फिर भी नहींं पटाने की स्थिति में उसकी संपत्ति सील कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज तीन वार्डों में शिविर

शिविरके दूसरे दिन 10 फरवरी को सुंदरगंज, सरदार वल्लभभाई पटेल, औद्योगिक वार्ड में लगेगा। 11 को नवागांव, महंत घासीदास वार्ड, 12 को मकेश्वर वार्ड, साल्हेवारपारा, 13 को आमापारा, मोटर स्टैंड वार्ड, 14 को बनियापारा, रिसाईपारा पूर्व, 16 को रिसाईपारा पश्चिम, सुभाष नगर, 18 को डाक बंगला, सोरिद, 19 को जोधापुर, टिकरापारा, 20 को राम सागर पारा, पोस्टआफिस, 21 को सदर उत्तर, कोष्टापारा, जालमपुर, ब्राम्हणपारा, 23 को मराठापारा, रामपुर, बांसपारा, 24 को विंध्यवासिनी वार्ड, दानीटोला, 25 को सदर दक्षिण, महिमा सागर, गोकुलपुर वार्ड में शिविर लगाया जाएगा।

धमतरी. हटकेशर वार्ड में लगे शिविर में कर पटाते लोग।