सब्जी पसरा के लिए बोला धावा
धमतरी| थोकसब्जी बाजार के बाद चिल्हर सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। इतवारी बाजार क्षेत्र के सड़कों में पसरा लगाने वालों को नवनिर्मित बाजार शेड में पसरा लगाने कहा गया।
शेड में जगह नहींं मिलने पुराने सब्जी विक्रेताओं को प्राथमिकता नहींं देने को ले बड़ी संख्या में महिलाएं निगम पहुंचे। पसरा के लिए महिलाओं ने जमकर हल्ला मचाया। व्यवस्था जानने महापौर अर्चना चौबे और उपअभियंता एचएस घाटे बाजार देखने पहुंचे। यहां सब्जी विक्रेताओं ने महापौर को कई तरह की परेशानियों से अवगत कराया। सड़कों में पसरा लगने से यातायात बाधित होता है। बाजार के चारों ओर कहीं भी सब्जी, कपड़ा आदि की दुकानें सज जाती थी। इससे कई तरह की समस्या जाती है। सोमवार को निगम के कर्मचारियों ने सड़क में किसी को भी पसरा लगाने नहींं दिया। गुस्साए लोगों ने निगम में धावा बोल दिया। विक्रेताओं ने उचित जगह दिलाने की मांग की। बाजार पहुंची महिलाओं ने कहा कि वे शेड में दुकान लगाने तैयार हंै, लेकिन पहले सभी पुराने सब्जी विक्रेताओं को जगह दिया जाए। अधिकारियों ने निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात कहते हुए नवनिर्मित बाजार शेड में ही अस्थाई रूप से पसरा लगाने कहा।
शहर को सुंदर बनाना है
^शहरको सुंदर बनाना है रोड में पसरा नहींं लगाने कहा गया है। अस्थाई तौर पर अभी बैठने कहे हैं। पानी आदि की व्यवस्था अभी नहींं हुई है। पूरी व्यवस्था के बाद आबंटन होगा। अर्चनाचौबे, महापौर नगर निगम धमतरी
लाटरी सिस्टम से सब्जी विक्रेताओं को आबंटन
महिलासमृद्धि बाजार शेड तैयार हो गया है। सीढ़ी निर्माण कार्य शेष है। उपअभियंता एचएस घाटे ने कहा कि नए पुराने शेड में 250 दुकानें लग सकती हैं। अस्थाई तौर पर अभी दुकानें लगाने कह रहे हैं। बाद में लाटरी सिस्टम से पसरा आबंटन होगा। रोज पसरा लगाने वालों को पहले जगह देंगे। वे परिवार के कई सदस्यों के लिए पसरा मांग रहे हैं, जो गलत है।
पसरा मांगने निगम दफ्तर में महिलाओं ने हल्ला मचाया।