- Hindi News
- नो पॉलीथिन, 900 स्कूली छात्रों ने ली शपथ, लोगों को भी जागरूक करेंगे
नो पॉलीथिन, 900 स्कूली छात्रों ने ली शपथ, लोगों को भी जागरूक करेंगे
दैनिकभास्कर के नो पालीथिन अभियान के साथ पूरा शहर खड़ा नजर रहा है। नो पालीथिन कैंपेन से स्कूली बच्चे भी लगातार जुड़ रहे हैं। शपथ लेने का क्रम भी जारी है। सोमवार को गोकुलपुर स्कूल परिसर के प्रायमरी, मिडिल हाईस्कूल के 900 छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। इस दौरान उन्होंने दूसरों को भी पालीथिन के केरी बैग इस्तेमाल नहींं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की प्राचार्य शैलजा पांडे ने शपथ दिलाई। बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी संकल्प लिया। प्राचार्य ने कहा कि दैनिक भास्कर भी पालीथिन के खिलाफ मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। बच्चों से इसकी शुुरुआत हुई। बच्चे जागरूक हुए तो समाज जल्द प्रेरित होगा। पालीथिन इतना खतरनाक है कि सालों जमीन में गड़े रहने के बावजूद नष्ट नहींं होता। वाटर रिचार्ज में बाधा बनता है। साथ ही मवेशियों के भी मौत का कारण बन रहा है। आज शपथ लेने बाद से हमें पालीथिन का बहिष्कार करना है। परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करना है। इस दौरान सीके सोनकर, बीएल साहू, मीना ठाकुर, शैलेश देवांगन, जे कुरैशी, वनमाला सोनी, उमेश यादव, सूरज कंवर, अभिषेक, कुलेश्वरी साहू, टीकाराम साहू आदि मौजूद थे।
धमतरी. गोकुलपुर स्कूल के बच्चे भी जुड़े नो पालीथिन से, बहिष्कार का संकल्प लिए।
लोगों को फल, नाश्ता कागज में बांधकर दिया जा रहा
सब्जीकिराना मेडिकल दुकानों के बाद होटलों फल ठेलों दुकानों मेें पालीथिन केरी बैग की खपत होती थी। लोग प्रशासन की कार्रवाई से बचने खुद होकर पालीथिन केरी बैग का बहिष्कार कर रहे हैं। होटलों में पेपर, ठोंगे से नाश्ता दिए जा रहे। इसी तरह फल ठेला, दुकानों में पेपर में लपेटकर दिए जा रहे। अधिकांश फल व्यवसायी पालीथिन केरी बैग का उपयोग नहींं कर रहे हैं। प्रतिबंध लगने कड़ाई से पालन होने से जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।