पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनदेखी से वार्ड का विकास हुआ कम

अनदेखी से वार्ड का विकास हुआ कम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासका सब्जबाग तो दिखा, लेकिन बुनियादी समस्याओं से लोग जूझते ही जा रहे हैं। ब्राम्हणपारा वार्ड में विकास कार्यो में अनदेखी की गई। बिजली, पानी ,सड़क जैसी बुनियादी जरुरतें अब तक पूरी नहीं हुई। वार्डवासियों ने एक के बाद एक समस्याएं दिखाई और निराकरण में अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। वार्डवासी ईश्वर दास, मन्नू लाल, मनोज, लखन ने बताया कि मोहल्ले के रास्ते देहाती गलियारे जैसे हैं। सफाई कर्मी कभी आते ही नहीं। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कतें आती हैं। सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। पाईप लाईन बिछाने सड़क तो खोदा गया, लेकिन मरम्मत कोसों दूर है। ऐसे में सड़कों में उभर आए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हंै। कुछ गलियों में तो पिछले दो साल से गड्ढे के मलबे तक उठा नहीं।

धमतरी.वार्ड में संचालित शौचालय का पानी तालाब में जा रहा।

शौचालय खंडहर

ब्राम्हणपारावार्ड में दो शौचालय हंै, लेकिन देखरेख के अभाव में दोनों खंडहर हो गए हैं। वार्डवासियों ने बताया कि खोडि़या तालाब के किनारे तीन साल पहले शौचालय बना है। उपयोग नहीं होने के कारण जर्जर हो गया है, वहीं दूसरे शौचालय सफाई के अभाव के कारण वार्डवासी उपयोग नहीं करते हंै। शौचालय से उठाने वाली दुर्गंध ने आस-पास के रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है। तालाब में शौचालय का पानी पहुंचने के कारण वार्डवासी निस्तारी नहीं करना चाहते।

भागीरथी नलजल योजना का बुरा हाल

पिछलेदो साल से वार्ड में पाईप लाईन बिछाई गई है, लेकिन वार्ड के अधिकांश लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जिनके घरों में नल-जल कनेक्शन हैं,टोटियांे में बूंद भर पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में एक तरह से वार्डवासी सिर्फ िबजली बिल पटा रहे हंै। पाईप लाईन लिकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बहता है।

ब्राम्हणपारा - 15

जनसंख्या- 1900

शौचालय - दो

तालाब - बुराहाल

पार्षद - राजेश पांडे

वार्ड परिक्रमा