विकास कार्यो का लोकार्पण हुआ
धमतरी | पंचायतमंत्री अजय चन्द्राकर ने सोमवार को ग्राम मरौद मे 52 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी चन्द्राकर, मार्कफेड रायपुर के प्रवीण चन्द्राकर, मरौद सरपंच सुनीता साहू, धनेश्वर महीलकर, बुधारूराम साहू, बृजभूषण साहू इत्यादि उपस्थित थे।