कृषि संगोष्ठी 12 फरवरी को
धमतरी | जिलेके किसानों में कृषि उद्यम संबंधी विभिन्न कार्यों के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी देने तथा जागरूकता लाने के लिए 12 फरवरी को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी का आयोजन एग्रीकल्चर फायनेंस काॅर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है। संगोष्ठी जिला पंचायत के सभा कक्ष में सुबह 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी।