पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडहर मकान के सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत

खंडहर मकान के सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलने के दौरान अधारी नवागांव वार्ड स्थित खंडहर मकान के सैप्टिक टैंक में गिरने से से मासूम बच्चे की मौत हो गई। खेलते-खेलते बच्चा टैंक में गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से वार्ड में शोक की लहर है, वहीं टैंक को बंद कराने की मांग वार्डवासी कर रहे हैं।

घटना मंगलवार की शाम 4.30 से 5 बजे की है। अधारी नवागांव निवासी असलम अली का 7 वर्षीय पुत्र अस्लाम अली अपने दोस्तों के साथ मोहज्जन गली स्थित एक खंडहर मकान के पास खेल रहा था। टंकी की दीवार से अस्लाम नीचे कूदा, तो सीधे वह टैंक में गिर गया। अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगाें को दी, तब बच्चे को निकालने का प्रयास शुरु हुआ। बच्चा जब बाहर आया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।आसपास के रहवासियों ने बताया कि मकान में कोई नहीं रहता। पूर्व में जिसने मकान खरीदा था, उसने भी किसी अन्य को बेच दिया है। घर के बाहर ही टायलेट है और दीवारें टूट गई हैं। खेल-खेल में बच्चा टैंक में गिर गया। अब यह टैंक और भी खतरनाक हो गया है।

धमतरी| इसी टैंक में गिरने से हुई है मौत।

खबरें और भी हैं...