अछोटा-कोलियारी पुल 10 साल में ले चुका है 25 जानें, सुरक्षा नाकाफी
अछोटा-कोलियारी पुल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से पिछले 10 वर्षों में 25 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है लेकिन पुल की खामियों को दूर करने को लेकर शासन गंभीर नहीं है। अछोटा और कोलियारी के बीच सालों पहले महानदी पर करीब 1 किमी लंबा पुल बनने से आवागमन तो सुगम हो गया, लेकिन सालों बाद भी पुल पर आवाजाही में कई खामियां हैं, जो आए दिन सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। पिछले 10 सालों में इस पुल से गुजरते वक्त हुए हादसों में 25 से अधिक लोगों की जानें चली गई हैं। अनदेखी से अब यह पुल राहगीरों व वाहन सवारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
पुल में हैं कई खामियां
ग्रामीण कमलेश साहू, मोहन पटेल, सूरज साहू, रामेश्वर नेताम ने बताया कि पुल की सफाई नहीं होने से रेत की मोटी परत जम गई है, जिससे अचानक रेत में फिसलने के कारण बाइक व साइकिल सवार भारी वाहनों की चपेट में आते हैं। 24 घंटे भारी वाहन स्कूल पर हाइवे की तरह स्पीड से दौड़ती हैं, जिससे पुल हिलने लगता है। ऐसे में छोटे वाहन चलाने वाले अनबैलेंस होकर कई बार गिर भी जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार लोग शासन से की पर नजर अंदाज कर दिया गया। लोग पुल पर भारी वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाने की मांग रहे हैं।
रफ्तार पर लगाई जाएगी रोक
महानदी पुल पर भारी वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने चालकों को सख्त हिदायत दी जाएगी। चेतावनी के बाद भी तेज रफ्तार से वाहन दौड़ते हैं, तो ऐसे वाहनों को जब्त कर चालकों को न्यायालय का रास्ता दिखाया जाएगा। सत्यकला रामटेके, ट्रैफिक इंचार्ज
पुल में आए दिन हादसें हो रहे हैं, इसके बावजूद भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। अर्जुनी थाने के अनुसार पिछले 10 सालों में 25 से अधिक मौतें इस पुल पर सड़क हादसों के कारण हो चुकी हैं। सोमवार की रात दो बाइक सवारों के हाईवा ने चपेट में ले लिया। हादसे में बठेना वार्ड निवासी पवन यादव की मौत हो गई। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से राहगीरों में भी दहशत है।
हो चुके कई
सड़क हादसे
मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति
पुल मेंटनेंस के लिए शासन से लाखों रुपए की स्वीकृति देता है, लेकिन निर्माण के नाम पर अधूरे कार्य होते हैं। कुछ साल पहले एक निजी कंपनी को सफाई व मरम्मत का ठेका दिया गयाजो आनन-फानन में कार्य निबटा कर चले गई। जीर्णोद्घार व पुताई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है, ऐसे में पुल की समस्या दूर नहीं हो रही है।
धमतरी| पुल के पास ही इस मुख्यमार्ग पर रहता है यातायात का दबाव।
धमतरी| महानदी पर बने पुल पर वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हो रहे हैं हादसे।