पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साफ सफाई परखने सरकारी दफ्तरों में छात्र देंगे दबिश

साफ-सफाई परखने सरकारी दफ्तरों में छात्र देंगे दबिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अच्छी पहल की है। इसके तहत विभागीय दफ्तरों में एनएसएस छात्रों की 25 टीमें घूमेगी और स्वच्छता के मामले में प्रत्येक दफ्तर में सफाई व्यवस्था की जांच पड़ताल करेंगे व इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेंगे। इसके लिए पीजी कालेज के एनएसएस छात्रों की टीम बना दी गई है, जो जल्द दफ्तरों में दबिश देगी।

जिले में केंद्र व राज्य शासन के 54 विभाग हैं। अब तक प्रशासन ने गांव, शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद सरकारी दफ्तरों में भी स्वच्छता बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिखा। अब विभागों की साफ-सफाई पर नजर रखने के उद्देश्य से कलेक्टर भीमसिंह ने पीजी कालेज के एनएसएस छात्रों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। यह आदेश पीजी कालेज में मंगलवार को पहुंचा। इसके बाद प्राचार्य डा. सीएस चौबे ने टीम भी तैयार कर दी है। एक टीम में 5-5 एनएसएस छात्र शामिल होंगे। इस तरह 25 टीमों में 125 छात्र स्वच्छता की मानिटरिंग करने उतरेंगे।

125 छात्र करेंगे निरीक्षण
प्रशासन के निर्देश पर शासकीय दफ्तरों के निरीक्षण के लिए 25 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 5 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान में प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही है। निर्देश के पालन में जितना बेस्ट दे सकें, करेंगे। टीम को इकट्ठा कर बुधवार को दिशा निर्देश देंगे। डा. सीएस चौबे, प्राचार्य पीजी कालेज, धमतरी

अब तक के हुए प्रयासों का परिणाम नहीं
स्वच्छता की दिशा में जिले में डेढ़ साल से प्रयास हो रहा है। समय-समय पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में भी स्वच्छता बरकरार रखने की अपील कलेक्टर भीमसिंह ने अधिकारियों से की, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा, तब महीने के चौथे शनिवार को दफ्तरों की सफाई के निर्देश उन्होंने दिए। इसका भी कोई असर नहीं दिख रहा है, इसलिए अब दफ्तरों की मानिटरिंग कालेज छात्रों से कराने का निर्णय लिया गया है।

एनएसएस छात्र दफ्तरों में अचानक पहुंचेंगे और मकड़ी के जाले से लेकर टायलेट तक की सफाई का निरीक्षण करेंगे। जहां जैसी खामी मिलेगी, वैसी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेंगे। निरीक्षण के बाद छात्र दफ्तरों की मानिटरिंग भी करते रहेंगे। रिपोर्ट सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई प्रशासन स्तर पर होगी। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर दुष्यंत रायस्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कलेक्टोरेट सहित सभी शासकीय विभागों में पहुंचेगी छात्रों की निरीक्षण टीम।

मकड़ी जाले से टाॅयलेट तक का निरीक्षण
54 विभागों के लिए बनी 25 टीमें
खबरें और भी हैं...