शारीिरक तकलीफ हो तो चिकित्सक का परामर्श लें, खुद से न खाएं दवाई
गर्ल्स स्कूल में किशोरी विकास शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए गए। इस मौके पर शिविर में उपस्थित जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्मिता ने कहा कि शारीरिक तकलीफ होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए। अपने हिसाब से दवा नहीं लेनी चाहिए। बदलते समय के साथ दिनचर्या में काफी बदलाव आ चुका है। देर तक जागना और सुबह लेट उठना सामान्य बात हो गई है।
साथ ही बाल अवस्था में आने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी एलपी विश्वास थीं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसा आयोजन होना चाहिए। इससे किशोरियों को अच्छी जानकारी मिलती है।
प्राचार्य बी मैथ्यू ने शिविर में किशोरियों को होने वाली मानसिक एवं शारीरिक विकास के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं ने महिला चिकित्सकों से कई सवाल भी पूछे, जिनका निराकरण किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच की महिला शाखा सदस्य चित्ररेखा निर्मलकर, चंद्रकला पटेल, रितिका यादव, रेशमा शेख, राजेश्वरी यादव, साधना भांडेकर , नसरीन खान, परिणीता साहू, संगीता जगताप सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं।
परीक्षण कर बांटी दवाइयां
नाथूराम मोतीलाल माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई। इस मौके पर सतीष यादव, परमानंद शर्मा, वसुमति शर्मा, सौरभ रणसिंह, ओपी सोनी, डीआर ध्रुव, मीना यादव आदि उपस्थित थीं।
धमतरी। गर्ल्स स्कूल में लगा किशोरी विकास शिविर।