दीवार फांदकर मकान में चोरी
धमतरी| अज्ञात चोरों ने सूने मकान की दीवार फांदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम बागतराई निवासी सेवक (52) पिता दशरथ साहू के घर 7 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल, नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की कुल रकम 39 हजार 600 रुपए बताई गई है। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।