कोर बैंकिंग से जुड़ा कुरूद डाकघर
कुरूद| उप डाकघर कुरूद में कोर बैकिंग सेवा का शुभारंभ उपसंभागीय डाक निरीक्षक धमतरी श्री सोनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब डाकघर के सारे ग्राहक पूरे देश में किसी भी डाकघर से लेन देन कर सकते हैं। रायपुर संभाग अध्यक्ष सुरेश कुमार यदु ने बताया कि बाद में सभी ग्राहकों को एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। कार्यक्रम में कुरूद उप डाकघर के समस्त ग्रामीण व डाक सेवक उपस्थित थे।