पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप स्वास्थ्य केंद्र में डिलिवरी बंद, लटका रहता है ताला

उप स्वास्थ्य केंद्र में डिलिवरी बंद, लटका रहता है ताला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आए दिन बंद रहता है स्वास्थ्य केंद्र, चार गांव निरभर

भास्कर न्यूज | धमतरी

जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर ग्राम पंचायत देमार में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने उपस्वास्थ्य केन्द्र तो खोल दिया गया, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पिछले कई वर्षों से अस्पताल की बदहाली दूर नहीं हो रही है। पूर्व में स्वास्थ्य कार्यकर्ता ओमकुमारी ध्रुव के वक्त भी स्वास्थ्य केंद्र बंद रहता था।

कार्यकर्ता के बदलने से ग्रामीण बेहतर सुविधा की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हालत जस की तस है। वर्तमान स्वास्थ्य कार्यकर्ता पखवाड़ेभर से ट्रेनिंग में चली गई हैं। एक युवक को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह भी मनमानी कर रहा है। आए दिन स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लटका मिलता है। मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से ही ताला लग गया था।

4 गांव का सेंटर
देमार की जनसंख्या लगभग 5 हजार है। इसके अलावा उसलापुर, तेलीनसत्ती, तरसीवां के ग्रामीण भी यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। पिछले 2-3 वर्षों से अस्पताल की हालत ठीक नहीं है। ग्रामीणों को अस्पताल का कुछ खास लाभ नहीं मिल रहा। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में अक्सर ताला लगा रहता है। समय पर कभी केन्द्र नहीं खुलता। गांव में स्वास्थ्य केन्द्र होते हुए भी शहर जाना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से यहां एक भी डिलीवरी केस नहीं पहुंचा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं होने की स्थिति को देख अक्सर ग्रामीण डिलीवरी केस सीधे शहर में ही ले जाते हैं। पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

आरएचसी को रखा गया
यहां की एएनएम प्रमोट होकर सुपरवाइजर बन गई है। गांव से एएनएम नियुक्त करने की मांग आई है। भर्ती होगी, तो यहां पहले करेंगे। वर्तमान में यहां आरएचसी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को रखा गया है। टीकाकरण के कारण किसी गांव में गया होगा, इसलिए स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहा होगा। बीके साहू, सीएचएमओ धमतरी

नहीं सुधर रही हालत
गांव के स्वास्थ्य केन्द्र की हालत नहीं सुधर रही है। वर्तमान स्वास्थ्य कार्यकर्ता ट्रेनिंग में चली गई हैं। डिलीवरी केस नहीं आ रहे। एक लड़के को स्वास्थ्य विभाग ने यहां रखा है। जनदर्शन में प्रशासन से स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया है। पुन्नाबाई ध्रुव, सरपंच ग्राम देमार

मंगलवार को सुबह 11.30 बजे ही बंद हो गया था स्वास्थ्य केन्द्र का गेट।

खबरें और भी हैं...