नकल हुई तो केंद्राध्यक्ष जिम्मेदार
हैलो... कैसी चल रही है परीक्षा की तैयारी पालकों को फोन कर पूछ रहे शिक्षक
बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल रोकने शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा मंडल की विशेष तैयारी चल रही है। परीक्षा के दौरान यदि किसी केंद्र में नकल प्रकरण मिलते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक की होगी। शिक्षा विभाग ने मंडल से मिले निर्देशों से केंद्राध्यक्षों को अवगत कराया है।
23 फरवरी से 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ होगी। बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिलेभर के केंद्राध्यक्षों की बैठक आदर्श कन्या उमावि में ली। बैठक में नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर आरपी मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी एसएन पंडा, सहायक संचालक एके देवांगन मौजूद थे। सहायक संचालक ने केंद्राध्यक्षों को बोर्ड परीक्षा के दौरान सावधानी बरतने व जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपादित कराने कहा। परीक्षा के दौरान किसी सेंटर में नकल प्रकरण बनने पर पूरी जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक की होगी।
62 परीक्षा केंद्र बनाए गए
इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या देख दो नए केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ जिले में 62 परीक्षा केन्द्र हो गए हैं। इन केन्द्रों में 26 हजार 142 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाई स्कूल में 15 हजार 605 व हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट परीक्षा में 10 हजार 537 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 15 फरवरी को गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया जाएगा।
धमतरी| केंद्राध्यक्षों को बोर्ड परीक्षा के दिशा-निर्देश देते अधिकारी।
16 को भनपुरी जाकर पूछेंगे समस्या
16 फरवरी को प्राचार्य इसी सिलसिले में भानपुरी जाएंगे और पालकों के समक्ष छात्रों को जिस विषय में परेशानी होगी उसकी तैयारी कराएंगे। स्कूल ने 20 फरवरी तक पालक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय स्कूल ने लिया है। प्राचार्य एचएल सिन्हा ने कहा कि 12वीं से भी दो छात्रों को विशेष तैयारी कराई जा रही है। इस वर्ष टाप टेन में स्कूल के छात्रों का नाम आना तय लग रहा है। बच्चों को गणित के सवाल हल करने के तरीकों के अलावा परीक्षा में समय बचाने का तरीका सहित अन्य जरूरी पहलुओं से अवगत करा रहे हैं।
5 साल के प्रश्न हल करवा रहे
नत्थूजी जगताप नगर निगम उमावि में बीते वर्ष कक्षा 12वीं के टीकम प्रसाद साहू ने प्रदेश की टाप टेन सूची में सातवां स्थान बनाया था। इस वर्ष रिवीजन के बाद यहां के बोर्ड छात्र-छात्राओं को पिछले पांच वर्ष के प्रश्न पत्र हल कराए जा रहे हैं। बेहतर तैयारी कराने के लिए प्राचार्य सहित शिक्षक डटे हैं। रोज सुबह 9 से 10 बजे तक बोर्ड छात्रों की क्लास लगाई जा रही है।
धमतरी| म्युनिसिपल स्कूल में बोर्ड छात्रों को स्पेशल टिप्स देते प्राचार्य अशोक पवार।
माशिमां के निर्देश के अनुसार नकल प्रकरण पर विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी नकल प्रकरण बनते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की होगी। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के नाम पर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। एनएस पंडा, डीईओ जिलाशिक्षाधिकारी धमतरी