पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्वेलरी दुकानें आधी खुली और आधी बंद रहीं

ज्वेलरी दुकानें आधी खुली और आधी बंद रहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 लाख की नगदी सोना-चांदी के अाभूषण की बिक्री पर पैनकार्ड अनिवार्य किया गया है। सराफा व्यवसायी इसका कड़ा विरोध करते हुए सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद करने का निर्णय लिया था लेकिन बुधवार को इस विरोध का काेई खास असर देखने नहीं मिला। सदर बाजार में भी दुकाने समय पर खुलीं कुछ समय तक व्यापारी ज्वेलरी दुकानों का शटर आधा गिराकर व्यापार करते रहे। भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2016 से 2 लाख रुपए की नगद सोना-चांदी खरीदी पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। छत्तीसगढ़ के व्यापारी भी इसका जमकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को शहर में इसका कोई असर नहीं दिखा।

धमतरी| विरोध में सराफा दुकानों का शटर आधा रहा बंद।

पैनकार्ड की अनिवार्यता गलत
भारत सरकार ने जो निर्णय लिया है, यह बिल्कुल गलत है। व्यापार पर इसका बुरा असर पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि जो नियम लागू किया है, उसे हटाए और व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी राहत दे। विनय पारख, नगर अध्यक्ष सराफा व्यापारी संघ

विरोध बेअसर
खबरें और भी हैं...