नशामुक्ति पर चर्चा
धमतरी| पैकरा कंवर आदिवासी समाज कर्मचारी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक कुरूद नवागांव में हुई। नगर पाली, जोरातराई पाली व कुरूद के कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। बैठक में नशामुक्ति, महिलाओं-युवाओं को समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, आदर्श विवाह को प्राथमिकता, सामजिक कुरीतियों को दूर करने, सामजिक उत्थान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अमृत लाल, रोशन दीवान, दिनेश दीवान, नीलेश कंवर, लीलाधर कंवर, गीतू कंवर, पूर्णिमा, जोहतराम, बृजलाल, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।