जिला संयुक्त समन्वय समिति की बैठक हुई
धमतरी| जिला संयुक्त समन्वय समिति की बैठक गायत्री शक्ति पीठ धमतरी में किया गया, जिसमें धमतरी, कुरूद, नगरी, मगरलोड, भखारा विकासखंड के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षद मेहता, अर्जुन सिंह, रामधार कमलवंशी, उगेश बंशोर, राजकुमार साहू ने पूजा अर्चना कर किया। धन्वंतरी नाग ने गुरू के द्वारा दीक्षा के समय में दिए गए साधना, उपासना, आराधना के संदेश को बताया। इस अवसर पर डोमार हिरवानी, रामकुमार, जालमसिंह कुंभकार, फत्तेलाल ध्रुव, नारायण सिंह, लालाराम मगेंद्र , रामचंद मेश्राम, दिनेश नाग, राधेश्याम साहू, रामभरोसा साहू, किशोर वाही, माखनलाल साहू, टीकाराम साहू, उत्तम साहू, सुभाष साहू, कामता प्रसाद सिन्हा आदि उपस्थित थे।