पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुप्त नवरात्र में ढाई सौ भक्तों ने जलवाए ज्योत

गुप्त नवरात्र में ढाई सौ भक्तों ने जलवाए ज्योत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| 9 फरवरी से शनिदेव मंदिर में माघ गुप्त महानवरात्र प्रारंभ हुआ। इस नवरात्र में भी भक्तों की श्रद्धा छलकी। मंदिर में 250 ज्योति कलश जगमगा रहे हैं। शनिदेव मंदिर में वर्ष में चार बार नवरात्र महोत्सव मनाया जाता है। 9 फरवरी को अखंड ज्योति कलश शाम को प्रज्ज्वलित किया गया। प्रतिदिन भगवान की विशेष आरती हो रही है। ज्योति दर्शन एवं पूजन के लिए सुबह 9 से 11.30 बजे तथा शाम को 6.30 से 9.30 बजे तक रखा गया है। पुजारी मदनलाल शर्मा ने कहा कि रवि, चंद्र, मंगल, बुध, गुरू, शुक्र, शनि, राहू, केतु, नवग्रहों की दशा, महादशा, अंतरदशा के कष्ट निवारण के लिए भक्तों द्वारा बड़ी संख्या में ज्योत जलाए जाते हैं। समापन 15 फरवरी को होगा। शाम 7.30 बजे हवन प्रारंभ होगा।

खबरें और भी हैं...