पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिन्दू धर्म महासभा में आएंगे पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती

हिन्दू धर्म महासभा में आएंगे पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 3 से 6 मार्च तक होने वाली विशाल हिन्दू धर्म महासभा में पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती आएंगे। शंकराचार्य धर्मप्रेमियों को धार्मिक अखंडता के मूल तत्वों से अवगत कराएंगे।

डागा धर्मशाला में सर्व हिन्दू समाज की बैठक में शंकराचार्य के आगमन की तारीख 3, 4, 5 व 6 मार्च पर विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

3 मार्च को साइकिल रैली के बाद होगा स्वागत: 3 मार्च को मोटर साइकिल रैली व 5 मार्च को हिंदू महासभा का आयोजन तय किया गया है। 3 मार्च को शाम 4 बजे शंकराचार्य धमतरी आएंगे। दुर्गा मंदिर पावर हाऊस के पास उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मोटर सायकल रैली विंध्यवासिनी मंदिर से होते हुए सिहावा चौक के रास्ते मैत्रीविहार कालोनी में राजेश शर्मा के निवास स्थान पहुंचेगी। 4 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मैत्री विहार कालोनी के सामुदायिक भवन में सर्वसमाज के प्रमुखों की एक विशेष गोष्ठी व इसी दिन शाम 5 बजे से सामुदायिक भवन में महिला एवं युवतियों की गोष्ठी होगी।

5 मार्च की सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मैत्रीविहार कालोनी में शंकराचार्य राजेश शर्मा के निवास स्थान में दर्शन व दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न करेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी रायपुर रोड में विशाल हिन्दू धर्म महासभा आयोजित होगी। 6 मार्च को पुन: सुबह 10 बजे से 1 बजे तक भक्तगण शंकराचार्य का दर्शन कर सकेंगे और दीक्षा लाभ भी ले सकेंगे। इस आयोजन को लेकर डागा धर्मशाला में कार्यालय खोला गया है।

बैठक में दीपक लखोटिया, राजेश शर्मा, सुबोध राठी, जानकी प्रसाद शर्मा, भूपेन्द्र मिश्रा, अजय जैन, अमित अग्रवाल, अशोक पवार, प्रकाश चिमनानी, विपिन पटेल, संतोष तिवारी, होमनप्रसाद शर्मा, महेश शास्त्री, खेमराज तिवारी, ईश्वरी पटवा, हेमलता शर्मा, अंजली दुबे, बिथिका विश्वास, अनिता बाबर, हरिवंश साहू, नरेश सामनानी, प्रहलाद साहू, महानंद साहू, भारत मांगे, अमित पंजवानी, हेतल संघवी, लखमशी भानुशाली, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...