- Hindi News
- परिणाम पर रोक के बाद रिकाउंटिंग का आदेश भी
परिणाम पर रोक के बाद रिकाउंटिंग का आदेश भी
कांग्रेस-भाजपा के किसी भी विजयी प्रत्याशी ने नहीं लिया प्रमाण पत्र, अन्य सीटों पर भी लगा रहे धांधली का आरोप।
भास्करन्यूज |धमतरी
जिलापंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 प्रशासन के लिए गले की फांस बन गई है। वोटों में हेरफेर गलत टेबुलेशन की शिकायत कांग्रेसियों ने राज्य निर्वाचन आयोग से की थी। शिकायत के बाद इस क्षेत्र का परिणाम अगले आदेश तक रोक दिए गए हैं। क्रमांक 13 में छिड़े विवाद को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला दिया है। पूर्व में चार बार इस नंबर के लिए काउंटिंग हो चुकी है।
अब पांचवी बार रिकाउंटिंग होगा। आयोग ने कलेक्टर को रिकाउंटिंग का आदेश दिया है। रिकाउंटिंग की तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है। फिल हाल रिकाउंटिग की अिधक़त जानकारी नहीं मिली है। अिधकारी भी कुछ नहीं बता रहे। मंगलवार को जिला पंचायत में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण करने प्रशासन की टीम बैठे रही, लेकिन प्रमाण पत्र लेने कोई भी नहीं पहुंचे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के साथ भाजपा के भी विजयी प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचे। कुछ प्रत्याशियों के अभिकर्ता यहां पहुंचे उन्होने भी नगरी ब्लाक के जिला पंचायत के चारों सीटों का परिणाम घोषित होने के बाद ही प्रमाण पत्र लेने की बात कहीं। भाजपा नेताओं ने भी अन्य सीटों में धांधली का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बरहाल लोकतांत्रिक पद्धति पर लग रहे ऐसे गंभीर आरोपों को ले प्रशासन भी कटघरे में नजर रही है। प्रशासन के रूख से भाजपा-कांग्रेस दोनों में नाराजगी है। क्रमांक 13 से कौन जीती इसका फैसला अब रिकाउंटिंग में हो जाएगा।
13नंबर का परिणाम भी साथ में दें
मंगलवारको सिहावा विधायक श्रवण मरकाम, जिलाध्यक्ष निरंजन सिन्हा, महापौर अर्चना चौबे, रामू रोहरा, डेनिस चंद्राकर, सरिता यादव सहित अन्य भाजपाई जिला पंचायत पहुंचे और पार्टी के विजयी प्रत्याशियों के प्रमाण पत्र लेने से इंकार कर दिए। भाजपाइयों का कहना था कि छग पंचायती राज अधिनियम के तहत 10 फरवरी को परिणामों की घोषणा होनी थी। कांग्रेसियों की मांग पर 13 नंबर का परिणाम रोक दिया गया। जबकि परिणाम रोकने के अधिकार कलेक्टर निर्वाचन अमले को भी नहीं है। घोषणा करना है, प्रमाण पत्र देना है तो एक साथ जिला पंचायत के सभी 13 सीटों का करे।
क्रमांक4 और 7 में भी धांधली
क्रमांक13 का मसला सुलझा नहीं है और भाजपाई दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी धांधली का आरोप लगा रहे, जहां उनके पार्टी के समर्थित प्रत्याशी हारे थे। डेनिस चंद्राकर ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। क्रमांक 4 के प्रत्याशी के अभिकर्ता शिवप्रसाद ठाकुर ने भी निर्वाचन अधिकारी से कुरूद ब्लाक के क्रमांक 4 में धांधली का आरोप लगाया है। क्रमांक 13 के भाजपा प्रत्याशी के एजेंट हृदयराम ने कहा कि परिणाम एक साथ घोषित किया जाए।
धमतरी. मोहंदी के ग्रामीण मंगलवार को सरपंच पद का निर्वाचन रद्द करने की मांग लेकर पहुंचे।
नहीं लिए प्रमाण पत्र
^परिणामरोकने जैसी जानकारी मुझे नहीं है। जिला पंचायत में प्रमाण पत्र बांटा जा रहा था, लेकिन कोई भी विजयी प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने नहीं पहुंचे हैं। भाजपा के कुछ लोग आए थे जिला पंचायत क्रमांक 7 में फिर से टेबुलेशन कराने की मांग रखी है। आईएसअग्रवाल, सहा निर्वाचन अधिकारी धमतरी
भाजपा कार्यालय में बैठक
इधरमंगलवार दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बंद कमरे में नेताओं के बीच रणनीति बनाई गई। क्रमांक 13 के मुद्दे सहित प्रमाण पत्र वितरण आदि पर चर्चा हुई। सभी विजयी प्रत्याशियाें का प्रमाण-पत्र एक साथ लिया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष उपसरपंच पर भी चर्चा की गई।
कब क्या हुआ
चौथेअंतिम चरण का मतदान नगरी ब्लाक में 6 फरवरी को हुआ। यहां 84.18 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के बाद मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। क्रमांक 10 से फत्तेलाल ध्रुव, 11 से राजाराम मंडावी, 12 से सत्यवती को जीत मिली। 13 नंबर का परिणाम बदलते रहा। 6 फरवरी को रात तक गहमागहमी के बीच गिनती हुई। 7 फरवरी को पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमलता नागवंशी को जीत घोषित किया गया। पुनर्गणना में फिर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तामेश्वरी मरकाम को जीतना बताया गया। कुछ देर बाद फिर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत बताया गया। प्रत्याशी तामेश्वरी सहित कांग्रेसियों ने इसकी शिकायत आला नेताओं से की। वोटों में हेरफेर का आरोप लगाया। 9 फरवरी को कांग्रेसियों ने जिला पंचायत सभाहाल में ही धरना दे दिया। देर रात कांग्रेस विधानसभा निर्वाचन सदस्य आला नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जवाब मांगा। श्री शर्मा ने इस घटना को प्रदेश को कलंकित करने वाली घटना करार दिया। फिलहाल जिला पंचायत में कांग्रेस भाजपा के 6-6 सीट है। 13 नंबर में जिसकी जीत उसी की पार्टी का जिला पंचायत में कब्जा होगा।
मोहंदी सरपंच पद का निर्वाचन रद्द करने की मांग, कार्रवाई नहीं हाेने पर धरना की चेतावनी
मगरलोडब्लाक के ग्राम पंचायत मोहंदी के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मोहंदी सरपंच पद का निर्वाचन रद्द करने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से किए हैं। कलेक्टोरेट पहुंचे कोमिन, चित्रसेन, तुलसी, त्रिवेणी, मालती, सुखराम, ठाकुरराम आदि ने बताया कि सरपंच पद की मतगणना के समय बूथ क्रमांक 116 जिसमे वार्ड क्रमाकं 1 से 7 तक की गिनती के दौरान बूथ क्रमांक 116 की बिजली गुल हो गई। तत्काल बिजली की व्यवस्था नहीं की गई। मतगणना में गड़बड़ी की गई है। श्रवण साहू को पंचायत का पदभार दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो उसी दिन मोहंदी बस स्टैण्ड में धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा।