पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फल्ली विक्रेता को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

फल्ली विक्रेता को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़ककिनारे गुमटी लगाकर फल्ली बेचने वाले की ट्रक ने जान ले ली। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। भखारा थानांतर्गत ग्राम भठेली निवासी दयालूराम पिता रामआसरा साहू संजय पिता दूजराम साहू दोनों भेण्डसर में फूटपात पर फल्ली का दुकान लगाते हैं। 9 फरवरी को रात में वापस घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जी 8082 ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दयालूराम की मौत हो गई, जबकि संजय को उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज किया है।