पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में एक हजार हेक्टेयर में होगा आलू का उत्पादन

जिले में एक हजार हेक्टेयर में होगा आलू का उत्पादन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की मिट्टी उपजाऊ होने आलू के लिए अनुकूल को ले उद्यानिकी कर रही पहल।

भास्करन्यूज| धमतरी

उद्यानिकीविभाग जिले में आलू का उत्पादन कराएगी। आलू उत्पादन के लिए जिले की मिट्टी आबोहवा को अनुकूल मानते हुए ऐसी पहल की जा रही है। फिलहाल एक हजार हेक्टेयर में आलू उगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विभागीय बैठक में जिला प्रशासन ने उद्यानिकी कृषि विभाग को इस संबंध में निर्देश दिया। उद्यानिकी उपसंचालक विमल कुमार गौतम ने बताया कि आलू उत्पादन के लिए जिले में तकनीकि दृष्टि से जमीन उचित है। साथ ही यहां कोल्ड स्टोरेज की भी व्यवस्था है। कृषि विभाग के माध्यम से कार्ययोजना बना रहे हैं। इसके लिए किसानों का सर्वे लिस्ट कृषि विभाग के आरईओ से मंगवा रहे हैं। एक हजार हेक्टेयर में पहले फसल लेने का लक्ष्य रखे हंै।

पहले सड़ा आलू बंटा था

जिलेमें आलू की खेती को बढावा देने कुछ साल पूर्व पहल किया गया था। योजना से प्रभावित हाेकर अनेक किसानों ने नाम दर्ज कराया था, लेकिन आलू हाथ आते ही माथा पकड़ लिए थे। दरअसल किसानों को सड़ा आलू बांट दिया गया था। किसान सड़ा आलू लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उद्यानिकी विभाग को किसानों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।