पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम चुनाव के लिए पहले दिन खरीदे गए 31 नामांकन पत्र

निगम चुनाव के लिए पहले दिन खरीदे गए 31 नामांकन पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. महापौर पार्षद पद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म खरीदते लोग।

पहले दिन ही बिके 31 नामांकन, कलेक्टोरेट में पहुंचते रहे लोग।महापौर एवं पार्षदों के लिए नामांकन लेने दिनभर पहुंचते रहे लोग। महापौर के 2 एवं पार्षदों के 31 नामांकन फार्म बिके।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरीयनिकाय चुनाव का शंखनाद होने के बाद शहर में चुनावी मंथन शुरु हो गया है। सोमवार को नामांकन फार्म की बिक्री प्रारंभ होते ही कलेक्टोरेट में फार्म खरीदने के लिए पहुंचे। दोपहर 12 बजे से नांमाकन फार्म की ब्रिकी शुरु हुई। दोपहर 2 बजे तक 19 ने फार्म खरीदे। काऊंटर में लोगों की भीड़ लगी रही। निर्वाचन शाखा के मुताबिक प्रथम दिन 31 लोगों ने फार्म खरीदे। इनमें से 2 महापौर एवं 29 पार्षद पद के फार्म शामिल हैं। कांग्रेस की दावेदार डा. सरिता दोशी ने पहले दिन ही नामांकन फार्म खरीदा। उनके अलावा बनियापारा की ममता शर्मा ने महापौर के लिए फार्म लिया।





इन्होंनेखरीदे फार्म

नगरनिगम चुनाव में धमतरी महापौर के साथ 40 वार्डो के लिए चुनाव होगा। सोमवार को पार्षद पद के लिए नामांकन खरीदने वालों के नाम निम्नानुसार है-टिकरापारा से अनुराग मसीह, विवेकानंद वार्ड के लिए सुधीर गुप्ता, डाकबंगला से रेखराम, विवेकानंद से पवन लिखी, हटकेशर से रीना, विवेकानंद से संतोष देवांगन, हटकेशर से केवलसिंह साहू, रिसाईपारा गायत्री सोनकर, जोधापुर जयाबाई, टिकरापारा विक्रांत शर्मा, डाकबंगला वार्ड शशि टंडन, टिकरापारा महेश शांडिल्य, सुभाषनगर से लखन पटेल, सरदार वल्लभ भाई पटेल रोहित सिन्हा, हटकेशर पूर्णिमा देवांगन, पोस्टआफिस वार्ड नितेश जैन, महिमासागर पारा वार्ड गोविंद पांडे, महिमासागर पारा वार्ड देवेन्द्र पांडे, नयापारा वार्ड राजू साहू, बनियापारा वार्ड कुलेश्वरी, शीतलापारा संतोषी साहू, जोधापुर से रीना देवांगन, मराठा पारा से निशा पवार, सोरिद वार्ड फुलबाई सोरी, रिसाईपारा योगेश लाल, मोटर स्टैंड वार्ड अंजू माघम, ब्राम्हणपारा राजेश पांडे, पोस्टआफिस संतोष तेजवानी, पोस्टआफिस राकेश चंदवानी, महंत घांसीदास वार्ड से दयाराम लहरे शामिल हंै।