पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी अिधकारी के नहीं हो रहे दर्शन

प्रभारी अिधकारी के नहीं हो रहे दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदानी अिधकारियों को नहीं मिल रहा मार्गदर्शन, योजनाओं का नहीं हो रहा क्रियान्वयन।

भास्करन्यूज| धमतरी

राज्यशासन ने प्रभारी सचिवों को अपने प्रभार वाले जिलों में दौरा कर योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करने कहा है, लेकिन प्रभारी अधिकारियों को जिले का दौरा करने की फुर्सत नहीं है।

धमतरी जिले के लिए प्रभारी सचिव सुनील कुमार कुजूर को बनाया गया है, लेकिन वे पिछले छ: माह में एक ही बार जिले के दौरे में आए।

प्रभारी अिधकारी का दौरा नहीं होने के कारण जिले में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, आधार कार्ड, राशन कार्ड, धान खरीदी, स्वास्थ्य बीमा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। मैदानी स्तर भी इसकी मानीटरिंग नहीं होने के कारण हितग्राहियों को इसका लाभ समय पर नहीं मिल रहा है और ही अिधकारियों को जानकारी मिल रही है।

योजनाओं को फीडबैक नहीं मिल रहा

िजलामुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी अिधकारी धमतरी िजले के दौरे में एक ही बार आए हैं। जिसके कारण विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सही मानिटारिंग नहीं हो पा रही। इसके पहले के प्रभारी अिधकारी श्रीवास्तव ही जिले के दौरे पर नियमित आते थे।