पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम की घोषणाओं पर अमल अब तक नहीं

सीएम की घोषणाओं पर अमल अब तक नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोहलापारा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट, मजदूरी मांगने गांव में काम शुरु कराने की मांग।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरीविकासखंड के ग्राम डोहलापारा के ग्रामीण महेश मरकाम, हदयलाल, नीलम, टिकेश्वर, बीना बाई, कुंती बाई, हेमकुमार, रामप्रसाद, बबीता, केशबती समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा कार्य जनवरी 2014 से जून तक किए हैं लेकिन मजदूरी अब तक नहीं मिली। घर चलाने में परेशानी हो रही है। रोजी-मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते हंै। अब तो कटाई कार्य भी अंतिम चरण में है और उनके पास कोई काम नहीं है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कहा कि गांव में काम प्रारंभ किया जाए,जिससे जीवकोपार्जन हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि 30 मार्च 2013 में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह गांव आए थे और 6 कार्यो की घोषणा किए थे। घोषणा के बाद से आज तक गांव में काम शुरू नही हुआ।

येहैं सीएम की घोषणाएं

गढडोंगरीके आश्रित ग्राम डोहलापारा में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यो में बेलरगांव के गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए बस्तर विकास प्रार्धिकरण से 10 लाख,तहसील गोंडवाना सामाजिक भवन नगरी के लिए 5 लाख, मुख्यालय नगरी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की स्थापना, डोहलापारा में सीसी रोड निर्माण, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार, डोहलापारा कसपुर मार्ग का डामरीकरण, गोंडवाना संस्कार भवन , नगरी पोस्टमैट्रिक छात्रावास में सीट बढ़ाने, कर्णेश्वर धाम देउरपारा में एनीकट निर्माण शामिल हैं। इनमें से एक भी कार्य प्रारंभ नहीं हुए। ग्रामीणों ने कहा है कि मांग पूरी नहीं हुई तो शासन के विरूद्ध लामबंद होंगे।

बालविकास विभाग की शिकायत

ग्रामछुही की नंदकुमारी, दुर्गा, टिकेश्वरी, बीनूबाई समेत दर्जनों महिलाओं ने कलेक्टर से महिला बाल विकास विभाग की शिकायत की।

महिलाआंे ने बताया कि सन 2012-13 में इंदिरा गांधी जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले रूपए का कोई अता पता नहीं है। डाकघर में इसकी जानकारी लेने पर रूपए नहीं आने की बात कही जाती है। दूसरी ओर महिला बाल विकास डाकघर में रूपए डाल देने की बात कह रहा है।

धमतरी. ग्राम डोहलापारा के ग्रामीण मजदूरी मांगने कलेक्ट्रेट पहुंचे।