- Hindi News
- सड़क हादसे में स्कूली छात्र सहित पांच की मौत
सड़क हादसे में स्कूली छात्र सहित पांच की मौत
बेकाबू ट्रेक्टर ने ली जान
जिले में दो सड़क हादसे में पांच की मौत, दो गंभीर।
भास्करन्यूज |धमतरी
दोअलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक स्कूल छात्र भी शामिल है। घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे की है। अरिहंत कालोनी निवासी दिवेश दादर के 17 वर्षीय पुत्र दिशांक दादर मेनोनाईट स्कूल से घर लौट रहा था। नेहरू गार्डन के पीछे विपरीत दिशा से रही ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 05 बी 4009 ने एक्टिवा क्रमांक सीजी 24- 4133 को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना इतनी जबरदस्त थी कि छात्र दिशांक ट्रेक्टर के सामने पहिए में ही कुचल गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर भीड़ लगते ही लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर लाया।
एकसाथ उठी अर्थी
ट्रेक्टरपलटने से मृत चारों युवक झुरा नवांगांव के थे। मौत की खबर मिलते ही गांव वाले सन्न हो गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में चार शवों के एक साथ पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। सभी शवों को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश था।
झूरा नवागांव से रेत भरकर गढ़डोंगरी के लिए निकली ट्रेक्टर जामपानी के पास पलट गई। हादसे में मौके पर ही चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। बोरई थाना क्षेत्र के झूरा नवागांव निवासी नूतन मरकाम, अंगेश मरकाम, इन्द्रेश मंडावी, संजय, विरेन्द्र कोर्राम रामप्रसाद गांव से ट्रेक्टर में रेतभर कर गढडोंगरी के लिए निकले थे। ट्रेक्टर ग्राम जामपानी के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नूतन, अंगेश, इन्द्रेश संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विरेन्द्र रामप्रसाद को गंभीर हालत में उपचार के लिए नगरी के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि पुलिस को घटना की सूचना ग्रामीणों ने कुछ समय बाद ही दे दी थी, लेकिन दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों काे सौप दिया।
धमतरी. रेत से भरी ट्रैक्टर जामपानी के पास पटल गई जिसमें मजदूरों की मौत हो गई। छात्र दिशांक को पोस्ट मार्टम के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया।