साइकिल रैली आज
धमतरी| 27एनसीसी बटालियन रायपुर से संबंधित पीजी कालेज के एनसीसी कैडेट 9 दिसंबर को स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन हेतु महाविद्यालय परिसर से साइकिल रैली निकालेंगे। रैली सुबह 7 बजे काॅलेज परिसर से शुरू होकर जोधापुर, अंबेडकर चाैक, रूद्री रोड, लक्ष्मी निवास चाैक, विंध्यवासिनी मंदिर, अछोटा, भोयना, सियादेही, कुकरेल, माकरदोना, फुटहामुड़ा, गंगरेल, रूद्री, एसपी कार्यालय होते हुए शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।