पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का धरपकड़ अभियान शुरू

भास्करन्यूज| धमतरी

नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का धरपकड़ अभियान शुरू हो गया है। कोतवाली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर युवकों को गिरफ्तार किया है। चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति बने इसके पूर्व कोतवाली पुलिस वार्डों में दबिश देकर हिस्ट्री शीटरों की पूछपरख कर रही है।

थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की धरपकड़ की जा रही है। उदय दत्त उपाध्याय नरसिंह उर्फ बाउपटेल निगरानी शुदा गैंग के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। नरसिंह के खिलाफ पांच से छह अपराध दर्ज है।

सन् 2009-10 में कई गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। 7 दिसंबर को विंध्यवासिनी वार्ड में ही नूतन पिता संतराम सोनकर नामक युवक की बेरहमी से पिटाई किया था। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार था। सोमवार को सुबह उसे घर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 427 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसी तरह उदय दत्त भी निगरानी शुदा बदमाश है। इनके खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज है। शहर के अन्य वार्डों में भी पुलिस की टीम दबिश देकर हिस्ट्री शीटर बदमाशों की पड़ताल कर रही है।