पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के लिए लगी अधिकारियों की ड्यूटी

चुनाव के लिए लगी अधिकारियों की ड्यूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानिर्वा) भीम सिंह द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के सुचारू रूप से संपादन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

इसके तहत पुलिस अधीक्षक मनीष शर्मा को कानून व्यवस्था, अपर कलेक्टर आईएस अग्रवाल को कानून एवं व्यवस्था का दैनिक प्रतिवेदन, आदर्श आचार संहिता का पालन, अवकाश एवं शिकायत आवेदनों का निराकरण, शिकायत/सहायता केन्द्र (नियंत्रण कक्ष) का जिम्मेदारी भी इन्हें दी गई है।

जिपं सीईओ पीएस एल्मा को निर्वाचन व्यय लेखा, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनिटरिंग कमेटी एमसीएमसी का गठन, वनमण्डलाधिकारी विवेक आचार्य को प्रेक्षकों की देखभाल, डिप्टी कलेक्टर जीपी चाैधरी को मतदान अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति, अधिकारी, कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी करना, शिकायतों के निराकरण, सहायक अभियंता आर के बजरंग को ईव्हीएम की उपलब्धता, सुव्यवस्थित भण्डारण, सीलिंग एवं सुरक्षा संबंधी कार्य सौंपे गए हैं।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपेन्द्र चंदेल को कम्प्यूटरीकरण, वेबसाईट पर अपलोडिंग, मतदान दलों के गठन, ईव्हीएम रेंडमाईजेशन, मतगणना साॅफ्टवेयर उपलब्ध कराना तथा अधिकारी, कर्मचारी का नाम अपलोड करने, सीएचएमओ डाॅ बीके साहू को मतदान दल एवं जोनल अधिकारियों के लिए प्रथमोपचार थैली तैयार करने, उप संचालक डाॅ पीके मरकाम को निर्वाचन सामग्री का सेट मतदान केन्द्रवार तैयार करवाना एवं उपलब्धता सुनिश्चित करना, कार्यपालन अभियंता केपी संत नाम निर्देशन कक्ष में बेरिकेटिंग, मतगणना स्थल चयन तथा आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडे को अधिकारी, कर्मचारियों, प्रत्याशी एवं अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण, आवश्यक सामग्री एवं मास्टर ट्रेनर्स की उपलब्धता, जिला परिवहन अधिकारी एसएस गुप्ता को मांग अनुसार वाहन व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी विमल गौतम को निर्वाचन नियंत्रण कक्ष प्रभार, मतगणना दल की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, जिला कोषालय अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र, निविदत्त मतपत्र का मुद्रण एवं वितरण प्रेस काॅन्फ्रेंस, ब्रीफ देना, कतरन उपलब्ध कराना तथा प्रेस को प्राधिकार पत्र उपलब्ध कराने की जम्मेदारी दी गई है।